Bokaro News: गोमिया के सियारी में लगा रोजगार मेला
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में शुक्रवार को जिला प्रशासन बोकारो के मार्गदर्शन में डीएमएफटी के तहत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग सेक्टर के सहयोग से आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न माइनिंग ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त 180 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। संचालन ट्रेनिंग पार्टनर यूसी क्रेस्ट एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। लगभग तीन से चार माह के प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को माइन इलेक्ट्रिशियन, माइन वेल्डर तथा एचईएमएम मैकेनिक जैसे रोजगारपरक जॉब रोल में तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर्स, अरविंद मिल्स व एयरटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.