Bokaro News: गोमिया के खुदगड़ा बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: गोमिया। प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत खुदगड़ा गांव में 200 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो बोकारो जिला उपसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान एवं झामुमो गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि लूदू मांझी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक प्रतिनिधियों ने बताया कि खुदगड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप थी। पुराना ट्रांसफार्मर जर्जर होने के कारण जल गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गोमिया विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी। मंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जनसमस्याएं दूर करने को सदैव तत्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.