Bokaro News: गोपालपुर में 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगा, बिजली आपूर्ति बहाल
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: जरीडीह, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड की चिलगड्डा पंचायत के गोपालपुर में बुधवार को 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण कर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के प्रयास से नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया। मौके पर विधायक के निजी सचिव बिनोद कुमार महतो, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मुरलीधर साव, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष कालीचरण हेम्ब्रम, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजू देवी, किशोर महली, रेणुका देवी, गौतम कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.