Bokaro News: गैस-बिजली पाइपलाइन कार्य ने बढ़ाई मुसीबत, जोधाडीह में 20 हजार आबादी पर गहराया जल संकट
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि।चास नगर निगम क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नियमित जलापूर्ति बाधित होने से करीब 20 हजार से अधिक लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। विस्थापित चौक समेत कई मोहल्लों में नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि सार्वजनिक नल प्वाइंट भी सूखे पड़े हैं। नतीजतन लोगों को निजी बोरिंग, चापाकल और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह और शाम पानी भरने के लिए डीप बोरिंग और हैंडपंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू उपयोग के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.