बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: विस्थापितों के आंदोलन और प्लांट के कई गेटों पर आवागमन बाधित होने के बीच बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने चिंता जताई है। प्रबंधन ने कहा कि संयंत्र का सुचारु संचालन केवल कर्मचारियों की आजीविका ही नहीं, बल्कि पूरे बोकारो क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। ठेका श्रमिकों, आपूर्तिकर्ताओं, ट्रांसपोर्टरों, दुकानदारों और सेवा प्रदाताओं की आजीविका भी इससे जुड़ी है। प्रबंधन के अनुसार, 10 अक्टूबर से विस्थापित प्रशासनिक भवन के सामने निर्धारित धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार से मुख्य द्वार को छोड़कर अन्य द्वारों को भी अवरुद्ध कर दिया गया है। प्रबंधन ने विस्थापितों की भावनाओं का सम्मान करते हुए भूख हड़ताल में शामिल लोगों के स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनसे आंदोलन समाप्त करने की अपील की। यह ...