बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: जिले में सोमवार को प्रमुख मेला स्थलों व दुर्गा पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। सेक्टर-2, सेक्टर-9 और सेक्टर-12 में पूजा समितियों व श्रद्धालुओं ने गीत-संगीत के बीच झूमते हुए विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए सरोवर और नदी तट तक पहुंचे। विसर्जन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी विसर्जन जुलूस में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं। पूजा समितियों की ओर से प्रतिमा विसर्...