Bokaro News: गिरिडीह सांसद ने फोरलेन सड़क निर्माण का किया निरीक्षण
बोकारो, अक्टूबर 26 -- कुल्ही घाटी में भूस्खलन से सुरक्षा पर चिंता Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला अंतर्गत ओरमांझी से लेकर बोकारो जिले के जैनामोड़ तक भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन फोरलेन सड़क एन एच 320 के कुल्ही घाटी में हिल कटिंग के बाद उत्पन्न भूस्खलन की स्थिति ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, पहाड़ी ढलानों की स्थिरता और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न की है। उक्त बातें निरीक्षण के पश्चात गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हिन्दुस्तान के साथ बात करते हुए कही। उन्होंने ने कहा कि बरसात से पूर्व ही मैंने हिल कटिंग की प्रक्रिया एवं उससे जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। आज पुनः स्थल निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही घाटी के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति सामने आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.