बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: सीसीएल एसडीओसीएम परियोजना के कारीपानी कॉलोनी में पाइपलाइन के माध्यम से सीसीएल कर्मी द्वारा पंप खलासी के साथ गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट का मामला सामने आया है। इस दुर्व्यवहार एवं मारपीट से व्यथित पंप खलासी ने एसडीओसीएम पीओ अनिल कुमार तिवारी को पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। पंप खलासी सीसीएल कर्मी साजन कुमार ने पत्र में लिखा है की बुधवार की सुबह साढे आठ बजे के आसपास कारीपानी कॉलोनी में आधे-आधे घंटे की अंतराल में पाइपलाइन से पानी सप्लाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान एसडीओसीएम के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग में कार्यरत कर्मी कारीपानी कॉलोनी निवासी जनम गांधी नोनिपा पंप हाउस के पास आए और फिर से पानी आपूर्ति की बात करने लगे। उनके कहने पर फिर से पानी आपूर्ति करने के बाद दूसरे साइड में पानी आपूर्ति करने लगा...