बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को झामुमो बोकारो महानगर समिति की ओर से सेक्टर-4 गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री का त्याग, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणा देती रहेगी। शास्त्री जी का 'जय जवान, जय किसान' नारा जवानों और किसानों के योगदान को सम्मान देता है। उन्होंने दोनों महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाने और समाज में भाईचारा, शांति व सद्भाव मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क...