बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर सेक्टर-3सी स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में स्वच्छता व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। पहले दिन प्री-प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर व सेक्टर-3 शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में सफाई की व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दूसरे दिन बोकारो मॉल व सिटी सेंटर क्षेत्र तथा तीसरे दिन सेक्टर-4 स्थित सूर्य मंदिर व सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत व जिम्मेदारी होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई उ...