बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: पेटरवार। पेटरवार के चंद्रपुरा गांव स्थित गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में रविवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने पूर्व विधायक लंबोदर महतो से आत्मीय मुलाकात की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उनके आगमन पर पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने गांडेय के पूर्व विधायक को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...