बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। शहर के कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह-शाम पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सेक्टर-4 सिटी सेंटर में गणेश उत्सव के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर तैयार किया गया पंडाल बना हुआ है। इसे देखने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल की सजावट व आकर्षक प्रस्तुति श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। शाम के समय यहां लोगों की भीड़ और बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गणेश उत्सव के उमंग-उल्लास में सराबोर गुमला,पंडालों में उमड़ रही आस्था परिवार के साथ पहुंच रहे लोग पूजा-अर्चना करने के बाद पंडाल की सजावट देख रहे हैं...