बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन 29 एवं 30 सितंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) डॉ. अतुल कुमार चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और खो-खो सहित कुल पांच खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के सभी नौ प्रखंडों से चयनित टीमें हिस्सा लेंगी। डीएसई ने बताया कि इसके पूर्व सभी नौ प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड स्तर पर विजेता बनने वाली टीमों के नाम संबंधित विद्यालयों के माध्यम से जिला कार्यालय को भेजे जाएंगे। साथ ...