बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। प्रशिक्षण हॉस्टल में गैर-बीएसएल कर्मचारियों के बच्चों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिनिधि श्रीमती एंजेला सिंह से मिला और समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाल ही में प्रशिक्षण हॉस्टल में एलएंडटी एवं स्थानीय कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एंजेला सिंह खिलाड़ियों को लेकर सांसद ढुलू महतो से मिलीं और उनकी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने बीएसएल प्रबंधन से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिलाया। एंजेला सिंह ने कहा कि बोकारो में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल मैदान और प्रशिक्षण सुविधाओं का अभाव है। यदि बीएसएल प...