Bokaro News: खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
बोकारो, सितम्बर 6 -- Bokaro News: खान-खनिज संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। मजदूरों ने विधेयक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि स्व. शिबू सोरेन के नेतृत्व में लंबे आंदोलन और हजारों झारखंडियों के बलिदान से अलग राज्य का गठन हुआ। झारखंड के पूर्वजों ने अधिकारों के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया था। आज उनके वंशज भी अपने हक के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने 7 सितंबर को चास प्रखंड कार्यालय पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के तरफ से होने वाले धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में मजदूरों के पहुंचने की अपील की। मौके पर हीरालाल मांझी,जय नारायण महतो, हसन इमाम, फैयाज आलम, शंकर कुमार, एनके सिंह, अनिल कुमार आरबी चौधरी, सीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.