बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत अंतर्गत लेपो ऊपर टोला एवं नीचे टोला में झामुमो प्रखंड कमिटी की ओर से संशोधित संशोधित खान एवं खनिज विकास विनिमय बिल 2026 के विरोध में शनिवार को जन जागरण अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के बीच में यह जानकारी साझा की गई कि केंद्र सरकार की मंशा इस बिल में राज्य सरकार को खान एवं खनिज से मिलने वाली राजस्व सेस (विनिमय कर ) से वंचित करना है। इससे झारखंड सरकार को प्रतिवर्ष मिलने वाली सेस 12-14 हजार करोड़ रुपये बंद हो जायेंगे, जिससे राज्य सरकार का समाज जन कल्याणकारी योजनाएं वृद्धा पेंशन, विधवा महिला पेंशन, अंतोदय योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, माईया सम्मान योजना आदि प्रत्यक्ष रूप से बंद हो जाएंगे। झामुमो कार्यकर्ताओं ने लोगों से आहवान किया कि आगामी 7 सितंबर को इस बिल के विरोध में प्रख...