बोकारो, सितम्बर 13 -- Bokaro News: बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड मे स्थित टेंगीकुदर गांव में संचालित पत्थर खदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध न कराने का मामला प्रथम अपीलीय पदाधिकारी के पहुंचा है। जनसूचना अधिकारी सह जिला खनन पदाधिकारी, बोकारो द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर जानकारी नहीं दिए जाने के बाद इस मामले में प्रथम अपील दायर की गई है, जिस पर सुनवाई की तिथि तय कर दी गई है। नोटिस के अनुसार 19 सितंबर को इस मामले की सुनवाई होगी। यह सुनवाई धनबाद स्थित कम्बाइंड बिल्डिंग (मिश्रित भवन) के उपनिदेशक खान के कार्यालय कक्ष में निर्धारित की गई है। यह अपील कसमार निवासी विकास कुमार गोस्वामी बनाम जिला खनन पदाधिकारी, बोकारो (जनसूचना पदाधिकारी) के बीच चल रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: मौथाबाड़ी में 13 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट को मंजूरी ...