बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा बोकारो नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिप्पणी की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता के प्रति अमर्यादित टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में मर्यादा का उल्लंघन कर रही है। ऐसी टिप्पणी को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिार्जुन खड़गे के बयान के वि...