बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 ए स्थित खंडहरनुमा स्कूल में तीन युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और खंभे से बंधे तीनों घायल युवकों को मुक्त कराया। तीनों की हालत गंभीर थी। पुलिस ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने इंस्पेक्टर सुदामा दास के साथ घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मनोज कुमार, सुजीत कुमार और दिनेश कुमार को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज द...