Bokaro News: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में मंगलवार फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में सजकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने देशभक्ति, प्रकृति, सामाजिक जागरूकता, फल-सब्जियों, डॉक्टर, पायलट, स्वतंत्रता सेनानी व विभिन्न मनोरंजक पात्रों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों ने अपने छोटे-छोटे संवाद, कविताओं और अभिनय के माध्यम से मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शैक्षणिक समन्वयक अक्षत गुप्ता ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका सर्वांगीण विकास होने के साथ ही आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Ghat...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.