बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो ,प्रतिनिधि। विद्यार्थियों को कौशल-आधारित शिक्षा तथा विभिन्न व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यालय में 'कौशल बोध' विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य अभिषेक कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक डॉ. आलोक कुमार सिन्हा थे। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. सिन्हा ने विद्यार्थियों को पशुपालन एवं पशु-चिकित्सा विज्ञान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक पशुपालन की आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, स्वच्छ आवास, रोगों की रोकथाम तथा आधुनिक डेयरी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत ...