बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि।कोल फील्ड मजदूर यूनियन बीएंडके प्रक्षेत्र का मिलन समारोह सोमवार को महिला मंडप करगली में किया गया। यहां महामंत्री राघवन रघुनंदन, सहायक महामंत्री रवीन्द्र कुमार पांडेय, सेन्ट्रल कमेटी के गजेन्द्र प्रसाद सिंह, आर उनेश, खुशीलाल महतो, चेतलाल महतो, सलेन्द्र कुमार, पंकज जयसवाल, रंजीत पांडेय, नागेन्द्र कुमार गुप्ता व विजय सिंह की मौजूदगी में करीब ढाई सौ मजदूर कोल फील्ड मजदूर यूनियन में शामिल हुए। वहीं पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को क्षेत्रीय अध्यक्ष, सुशील सिंह को सचिव व सेफ्टी बोर्ड मेम्बर, संतोष ओझा को कार्यकारी अध्यक्ष व एसीसी मेंबर तथा गजेन्द्र सिंह को केन्द्रीय कमेटी के पद से सुशोभित किया गया।

नवीन नेतृत्व की घोषणा यहां महामंत्री राघवन रघुनंदन ने कहा कि शामिल होने वाले मजदूर जिस उम्मी...