बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के जरकुंडा स्थित कोनार डैम जलाशय से मंगलवार को मछुआरों के जाल में 42 व 26 किलो वजन की दो विशाल ब्रिकेट मछलियां फंसने से पूरे क्षेत्र में देखने का माहौल बन गया। दोनों मछलियों का आकार इतना बड़ा था कि उन्हें जलाशय से बाहर निकालने और उठाने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जलाशय पहुंच गए। यह सफलता जरकुंडा मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष धीरज लहेरी के नेतृत्व में समिति के सदस्य अशोक महतो, महावीर महतो, जमुना महतो, तापेश्वर महतो व देवेंद्र महतो तथा अन्य मछुआरों को मिली। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: कोनार डैम में 42 किलो की मछली पकड़ी गईसमिति के अध्यक्ष की टिप्पणी समिति के अध्यक्ष धीरज लहेरी ने बताया कि कोनार डैम जलाशय में विभिन्न ...