बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी रविवार को चंदनकियारी के नीचे बाजार, ओझा टोला समेत अलग अलग गांवों में कोजागरी लक्खी पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई। माता की पूजा को लेकर घरों से लेकर माता की मंदिर, पूजा पंडालों तक उत्सवी माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। प्रखंड मुख्यालय के नीचे बाजार स्थित सुवर्ण बनिक समिति और ओझा टोला में विशेष रूप से पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां लक्ष्मी की आराधना की गई। यह भी पढ़ें- Munger News: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने भक्तिभाव से की मां लक्ष्मी की पूजा घरों के आंगन में आकर्षक अल्पनाएं बनाई गईं और दीप जलाकर मां का स्वागत किया गया। पूज...