बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: सेक्टर 4 के कैरली स्प्रिंगडल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष शशिंद्रन करात ने ध्वजारोहण कर की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जिम्मेदारी व समर्पण से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। प्रधानाचार्या रूमा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में करीब 135 बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय उपाध्यक्ष पी. ई. ईप्पन, सचिव कृष्णा कुमार, कोषाध्यक्ष तुलसी धरन पिल्लई व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मैनेजर रेजी के. जॉन सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। यह भी ...