Bokaro News: कैरम में अचिंतो व सुधीर की जोड़ी बनी विजेता
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: नवरात्रि के अवसर पर 11 स्टार क्लब, करगली बाजार की ओर से वन डे क्लब कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने हुनर, एकाग्रता और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच अचिंतो मित्रा और सुधीर मुखर्जी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अपूर्व कुमार घोष और रणधीर सिन्हा की जोड़ी उपविजेता रही। नवरात्रि के भक्तिमय माहौल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने करगली बाजार में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल कायम किया। कैरम की बिसात पर खिलाड़ियों के बीच सधे हुए स्ट्रोक और सटीक निशाने का रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता ने साबित किया कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप, अनुशासन और भाईचारे को मजबूत करने का भी सशक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.