बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में गुरूवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की बैठक डीवीसी सीटीपीएस के परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई निर्णय लिए गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से शुरूआत की गई। प्राचार्य संजय प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष सह परियोजना प्रधान का स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं विकासात्मक गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए बैठक के एजेंडा को सदस्यों के समक्ष रखा।

बैठक का एजेंडा विद्यालय के शैक्षणिक परिणाम, आधारभूत संरचना के विकास, स्मार्ट कक्षाओं के सुदृढ़ीकरण, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला, कक्षाओं के उन्नयन, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, स्वच्छता, हरित परिसर तथा राष्ट्रीय...