बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा के प्राथमिक संभाग में आयोजित अभिभावक शिक्षक बैठक में कई निर्देश दिए गए। बाल वाटिका तीन से लेकर पांचवी कक्षा तक के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। प्राचार्य संजय प्रसाद ने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों के प्रति जागरूक और सतर्क रहें। प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने बैठक का नेतृत्व करते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों की दैनिक उपस्थिति तथा रीडिंग एंड राइटिंग, स्लो ब्लूमर्स पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि छुट्टी के लिए आवेदन जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...