बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में शनिवार को स्वच्छता एवं ई-वेस्ट प्रबंधन 6.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शहरवासियों को जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई तथा इसके माध्यम से स्वच्छता अपनाने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा ई-कचरे का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने का संदेश दिया गया। प्राचार्य संजय प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता के संदेश को अपने घर एवं समुदाय तक पहुंचाने का आह्वान किया। कमलेश कुमार, बिनोद कुमार, बीएन सिंह, कुशेन्द्र मिश्रा, साबिर हुसैन, रागि...