बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: प्रखंड के बुंडू पंचायत के मेला टांड स्थित वीणा परिषद ट्रस्ट के तत्वावधान में इस वर्ष दुर्गापूजा को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पंडाल को केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में तैयार की जा रही है। केदारनाथ मंदिर के स्वरूप का भव्य पंडाल के साथ- साथ मां भगवती की प्रतिमा भी विशेष एवं आकर्षक रूप में बनाई जा रही है, जो श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर आकर्षित करेगी। पूजा और भव्य पंडाल निर्माण को लेकर वीणा परिषद ट्रस्ट की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ट्रस्ट के अनुसार पंडाल और मां भगवती की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सात दशक पुरानी परंपरा, मेला टांड में भव्य मंदिर बना आस्था का केंद्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...