बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुरा मोड़ स्थित बीबी महतो हाई स्कूल के समीप सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल (डब्ल्यूबी-56डब्ल्यू-2971) पर सवार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के केंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदुडीह गांव निवासी 25 वर्षीय गौतम महतो और 26 वर्षीय सुभाष महतो नई मोटरसाइकिल खरीदने के लिए चास आ रहे थे। इसी दौरान चास की ओर से पुरुलिया जा रही बुलेट मोटरसाइकिल (डब्ल्यूबी-55एफ-4904) से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंडा शाइन पर सवार गौतम महतो और सुभाष महतो के पैर टूट गए। वहीं बुलेट पर सवार दोन...