Bokaro News: कुन्दौरी में बीएसएल का स्वास्थ्य शिविर, 852 ग्रामीणों की जांच
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बीएसएल के सीएसआर विभाग की ओर से बुधवार को ग्राम कुन्दौरी स्थित सरदार पटेल विद्यालय में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीण स्वास्थ्य कल्याण के तहत आयोजित शिविर में 852 से अधिक ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर लाभार्थियों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। बोकारो जनरल अस्पताल के चर्म, नेत्र, स्त्री रोग, दंत, सामान्य चिकित्सा, ईएनटी, शिशु रोग एवं शल्य चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने जांच के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर भी जागरूक किया। पीरामल स्वास्थ्य की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शिविर में तकनीकी एवं चिकित्सकीय सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: भरत सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.