Bokaro News: कुडौरी गांव में 88 वर्षों से हो रही दुर्गा पूजा
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। उत्तर विस्थापित क्षेत्र के कुडौरी गांव में मां दुर्गा की पूजा की परंपरा करीब 88 वर्षों से चली आ रही है। अंग्रेजों के शासनकाल में शुरू हुई यह पूजा आज भी ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थित भव्य दुर्गा मंदिर में पूजा के साथ बलि अनुष्ठान भी होता है। विजयादशमी के अवसर पर लगने वाले मेले में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के लोग भी पहुंचते हैं। जानकारों के अनुसार, वर्ष 1935-37 के आसपास गांव के एक बुजुर्ग ने पुरी गोस्वामी परिवार की जमीन पर मिट्टी की दीवार और फूस की छत वाला मंदिर बनाकर पूजा शुरू की थी। बाद में चूना-सुरखी और पत्थर-गुड़ से मंदिर का निर्माण हुआ। तीसरे चरण में जीर्णोद्धार कर इसे आकर्षक स्वरूप दिया गया। ग्रामीणों मदन लाल महतो, गौरीशंकर अग्रवाल और नरसिंह साव के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.