Bokaro News: कीटनाशक विक्रेताओं को फसल सुरक्षा और दवा के सुरक्षित इस्तेमाल का प्रशिक्षण
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय, बोकारो और कृषि विज्ञान केंद्र, पेटरवार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जिला स्तरीय कीटनाशक विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के 53 अधिकृत कीटनाशक विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. सुषमा सरोज सूरीन ने किया। उन्होंने कहा कि किसान अक्सर फसल में कीट या बीमारी लगने पर विशेषज्ञों की सलाह लिए बिना विक्रेताओं से दवा खरीद लेते हैं। ऐसे में सही तकनीकी जानकारी के अभाव में कीटनाशकों का उचित इस्तेमाल नहीं हो पाता। उन्होंने विक्रेताओं से किसानों को दवा की सही मात्रा और प्रयोग की तकनीक बताने की अपील की। डॉ. सूरीन ने कहा कि रासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.