बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में बिजली की भारी-भरकम बिल से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तेनुघाट डिवीजन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से अनाप-शनाप बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। हजारों रुपये के बिल मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने भुगतान का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, धनेश्वर चौहान को दस महीने का 59,174 रुपये, जगदीश जी को 76,321 रुपये, शोभना देवी को 40,100 रुपये, पिंकी कुमारी को 53,578 रुपये तथा बासुदेव पासवान को दो महीने का 18 हजार रुपये, सोनू साव को 51 हजार रुपये और रामलाल गंझू को 47 हजार रुपये का बिजली बिल मिला है।

बिजली बिलों से परेशान ग्रामीणों ने मांगी राहत ...