Bokaro News: किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: कसमार स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को सहयोगिनी संस्था की ओर से किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कसमार सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन प्रसाद ने कहा कि यदि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो, तो जीवन की हर समस्या का समाधान आसानी से निकाला जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य उन्होंने युवाओं से आत्महत्या जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागने की अपील करते हुए कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही वास्तविक सफलता प्राप्त कर सकता है। सहयोगिनी संस्था की सचिव कल्याणी सागर ने बताया कि प्रखंड के 30 गांवों में किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य, वेलबीइंग और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए लगातार गतिविधियां चलाई जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.