Bokaro News: किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: तुपकाडीह स्थित किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उप प्राचार्या प्रतिभा दुबे के नेतृत्व व गतिविधि प्रभारी हिमांशु कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक व मनमोहक राखियां तैयार कीं। प्राचार्य की ओर से इन राखियों को देश की रक्षा व संवर्धन में जुटे जवानों को भेजा जाएगा। इसके अलावा जूनियर बच्चों के बीच बिस्किट रेस का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने खूब मस्ती की। उप प्राचार्या प्रतिभा दुबे ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में कौशल विकास के साथ रचनात्मकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां की तैयार खेल आधारित गतिविधियों से छोटे बच्चों को शारीरिक विकास का अवसर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.