बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के कालापत्थर स्थित बहुप्रतीक्षित आवासीय परियोजना पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरी तरह संचालित नहीं हो सकी है। भूमिहीन व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में निर्माण में देरी, बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक सुस्ती के कारण लाभुकों को अब तक इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। परियोजना के तहत 480 फ्लैट तैयार किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक केवल 100 लाभुकों को ही फ्लैट की चाभी सौंपी गई है। शेष लाभुक आवंटन की प्रतीक्षा में नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश है। आवंटी एक साथ कर रहे गृह प्रवेश कराने की मांग:निर्माण पूरा होने के बावजूद परिसर में सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास...