बोकारो, सितम्बर 14 -- Bokaro News: जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में पुलिस ने रविवार को एक सिल्वर रंग की अल्टो कार से 30 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिलैया गांव होते हुए रेलवे ओवरब्रिज की ओर एक अल्टो कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तिलैया स्थित अशोक महतो के चाय-पकौड़े की दुकान के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से सिल्वर रंग की अल्टो कार (जेएच10एस 5378) आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी देखकर कार में सवार दोनों व्यक्ति वाहन से उतरकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की से प्लास्टिक के बोरे में रखी 750 मिलीलीटर की 30 बोतल यूके नंबर-1 डीलक्स व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने कार और शरा...