बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: गोमिया-आईईएल मुख्य सड़क पर बैंक मोड़ के समीप विजयादशमी के दिन तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों और बिजली के खंभे से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात कार संख्या जेएच24एन 5486 ललपनिया से कर्री खुर्द पंचायत के पैसरा गांव जा रही थी। जयसवाल सैनिटरी के समीप चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली का खंभा टूट गया। हालांकि, एयरबैग खुल जाने से कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...