बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: खेतको। दांतू एवं कथारा रोड के नवागढ़ा जंगल के समीप बाइक को धक्का मारते हुए कार निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दांतू की ओर जा रही थी। इसी क्रम में चांपी पंचायत के कुंडल महतो बाइक से गैस लने के लिए जा रहे थे। तभी कार ने धक्का मार दिया। घायल बाइक चालक को स्थानीय जनों की मदद से बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया। जिला परिषद प्रतिनिधि आनंद प्रजापति ने बेहतर इलाज करने की बात कही। कहा कि एंबुलेंस को फोन करने पर भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...