Bokaro News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के नर्रा गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क हादसे में डीवीसी चंद्रपुरा पावर प्लांट के ठेका मजदूर प्रह्लाद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। नाइट शिफ्ट ड्यूटी पूरी कर वे सीटीपीएस से अपने गांव नर्रा लौट रहे थे कि एक तेज गति कार ने उनको चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कार को भी काफी क्षति पहुंची है। उनको तत्काल बीजीएच में भर्ती कराया गया है। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बाइक व कार को जब्त कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इस सड़क में बाइक व कार वाले काफी स्पीड चलते हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कार के धक्के से बाइक चालक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.