बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: बेरमो। जल संरक्षण के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्मेल स्कूल, बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों ने सोमवार को नुक्कड़ नाटक किया। छात्र-छात्राओं ने बोकारो थर्मल हनुमान मंदिर और डीवीसी कार पार्किंग के समीप नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पानी की बर्बादी रोकने और वर्षा जल संचयन का संदेश दिया। बच्चों ने नाटक में दिखाया कि किस तरह जल संकट आने वाले समय में विकराल रूप ले सकता है और अगर हम अभी नहीं जागे तो भविष्य में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। प्राचार्या ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही जल संरक्षण की भावना जागृत करना जरूरी है। इस तरह से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...