Bokaro News: कार्मेल उवि बोकारो थर्मल की ओर से जागरूकता
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: बेरमो। बोकारो थर्मल में जल संरक्षण के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के छात्र-छात्राओं ने सेंट्रल मार्केट बोकारो थर्मल में नुक्कड़ नाटक किया। जल के महत्व और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया। नाटक में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवाद और अभिनय के माध्यम से बताया कि जल ही जीवन है। यदि समय रहते पानी का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षक विश्वनाथ, शिक्षक अमित अनुरंजन तथा शिक्षिकाएं पूनम मरांडी और मरियम खलखो, सुरेश महतो सहित हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.