बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत लरबदार गांव निवासी भोला नाथ मुर्मू ने अपनी पुत्री के भविष्य को लेकर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मंत्री को आवेदन सौंपकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पेटरवार में प्रवेश नहीं मिलने की शिकायत की है। आवेदन में भोला नाथ मुर्मू ने बताया कि उनकी पुत्री लक्की कुमारी ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रगनैत टोला से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पेटरवार में नामांकन हेतु 21 मार्च 2026 को ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन संख्या 262755449 है। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री के साथ गांव की अन्य कई बच्चियों ने भी विद्यालय में प्रवेश के लिए आ...