बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के सुरजुडीह, मंजुरा, कसमार, धधकिया, खैराचातर और रांगामाटी समेत कई गांवों में शनिवार को मां विपत्तारिणी की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। दुर्गा एवं काली मंदिरों में सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरजुडीह प्राचीन काली मंदिर में पंडित सुजय मुखर्जी और पुजारी प्रशांत मुखर्जी के मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना हुई, जबकि मंजुरा स्थित विपत्तारिणी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया। व्रती महिलाओं ने 13 प्रकार के फल, फूल और मिष्ठान्न अर्पित कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने तेरह गांठ वाला लाल डोरा रक्षा कवच के रूप में धारण किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली-मुरी में श्रद्धा के साथ हुई मां विपत्तारिणी की पूजा...