Bokaro News: कसमार : मनसा पूजा के अवसर पर जांत में गूंजे मनसा मंगल के गीत
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: मनसा पूजा के अवसर पर कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को मनसा मंगल (जांत) का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अड़की में पारंपरिक तरीके से हुई मनसा पूजाकार्यक्रम की जानकारी खैराचातर के गांधी रोड में स्थानीय ग्रामीणों की ओर से आयोजित जांत कार्यक्रम कई घंटे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जांत में मंजूरा के उमेश सूरदास और बगदा के भूषण महतो ने पारंपरिक मनसा मंगल के गीत प्रस्तुत किए। वहीं चतुर डोम, सुनील कालिंदी और धनंजय घासी ने वाद्य यंत्रों पर संगत दी। मनसा गीतों और लोक वाद्य की धुन पर श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति में डूबे रहे। प्रखंड के अन्य गांवों में भी जांत एवं मनसा मंगल के कार्यक्रम हुए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.