बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। भारतमाला परियोजना के तहत कसमार प्रखंड में दो प्रमुख स्थानों पर इंटरचेंज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पोंडा पंचायत भवन में इस मुद्दे को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतमाला परियोजना फेज-1 के तहत जैनामोड़ से ओरमांझी फोरलेन के बीच पोंडा पंचायत के बनगजरा तथा फेज-2 के तहत वाराणसी कोलकाता सिक्सलेन में बगियारी मोड़ के पास इंटरचेंज निर्माण की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद जाकर मांगपत्र सौंपेगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: वनगजरा में इंटरचेंज की मांग को लेकर पोंडा में सर्वदलीय बैठक आज व...