बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र एवं अखिल भारतीय चेतना दर्पण के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने इसे साहित्यिक संवाद, सृजनशीलता और युवा रचनाकारों के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण मंच बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण पाठक की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद करुणा कालिका, रजत नाथ, दिनानाथ ठाकुर, प्रीति प्रियंवदा, कस्तूरी सिन्हा, डॉ. मनोज कुमार सिंह, गंगेश पाठक, डॉ. नरेंद्र कुमार राय सहित कई कवियों ने कविता, गीत और ग़ज़लों का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन अमृता शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...