Bokaro News: कर्मचारियों की सुविधाओं और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग, बीआईडीयू ने प्रबंधन को सौंपा प्रस्ताव
बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन (बीआईडीयू) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण तथा एच. शेखर से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यूनियन ने कर्मचारियों के हित में मौजूदा प्रावधानों की समीक्षा कर उन्हें समयानुकूल बनाने की मांग उठाई। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि मेडिकल आधार पर आवास आवंटन के लिए वर्तमान में केवल सात बीमारियों को मान्यता दी गई है। बदलते समय और कर्मचारियों के वृद्ध माता-पिता की बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए घुटनों की गंभीर बीमारी समेत अन्य प्रमुख रोगों को भी इस सूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जरूरतमंद कर्मचारियों को बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.